सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा नियमित लाभ

महासमुंद 21 फरवरी 2026/ जिले में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, मूल मंत्र के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में इन योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में कुल 33,305 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 9,615 विधवाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 967 दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से 24,474 पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। सुखद सहारा योजना के अंतर्गत 9,186 हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20,053 लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है।

शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं में दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 576 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 20 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वास एवं प्रोत्साहन के लिए संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में अब तक 6 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 76 पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में 941 हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।

समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जीः राज्यपाल श्री रमेन डेका आर्ष गुरुकुल तुरंगा में बलिदान शताब्दी महोत्सव संपन्न

Sat Feb 21 , 2026
रायगढ़, 21 फरवरी 2026/ पुसौर विकासखंड के ग्राम तुरंगा स्थित आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्वामी श्रद्धानंद के पावन बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महामहोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान तथा छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना ‘अरपा पैरी […]

You May Like

advertisement