फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन

आजमगढ़। अंबेडकर पार्क जिलाधिकारी के सामने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के लेकर कई संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन। विरोध प्रदर्शन करते हुए यादव समाज को लोगों ने कहा कि फिल्म यादव जी की लव स्टोरी और घूसखोर पंडित जैसी फिल्मों से आक्रोषित यादव समाज ने जिला मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद मीडिया से रूबरू हुए नीरज यादव ने बताया कि वर्तमान में कुछ फिल्म निर्माताओं द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए ऐसी फिल्में बनाई जा रही हैं, जिनके शीर्षक और विषयवस्तु सीधे तौर पर विशिष्ट जातियों और धर्मों को निशाना बनाते हैं। ऐसी फिल्में समाज में जातिगत वैमनस्य और नफरत पैदा करने का कार्य कर रही हैं। ऐसे में जातिगत एवं धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली विवादित फिल्मों के निर्माण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। सेंसर बोर्ड भी ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को हटाए।
भविष्य में ऐसी किसी भी सामग्री को अनुमति न दी जाए जो सामाजिक शांति भंग करने की क्षमता रखती हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन

Sat Feb 21 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन_ रायबरेलीः- 21 फरवरी 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया।जिलाधिकारी […]

You May Like

advertisement