इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में किया गया सहयोग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा सराहनीय सामाजिक पहल सीबीगंज क्षेत्र में एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करते हुए इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा दुल्हन को अलमारी, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट की गई, जिससे नवदंपति को नए जीवन की शुरुआत में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि इनर व्हील क्लब सदैव जरूरतमंदों की सहायता और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना क्लब की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
चार्टर सेक्रेटरी अफज़ा ने इस आयोजन में विशेष प्रयास किए और पूरी टीम के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस सेवा कार्य में डॉ. ममता, डॉ. कविता, सुनीता, वैशाली, सुरभि सचिन पाठक, अनीता, रीना, अंजू वैया गुप्ता सहित क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएमओ एवं डीआईओएस के मार्ग दर्शन में चलाया गया सफलतापूर्वक एमआर टीकाकरण अभियान

Sun Feb 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह एवं डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन के मार्गदर्शन में जनपद बरेली में एमआर टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीबीगंज क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।विद्यालय प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement