Uncategorized

सपा आजमगढ़ से साफ होने वाली है-ओमप्रकाश राजभर

oplus_1024
Oplus_131072

सामाजिक समरसता रैली में ओमप्रकाश राजभर ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सभी 10 सीटें जीतने का किया दावा
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर रविवार को अहरौला विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया। पार्टी प्रमुख एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद बताते हुए दावा किया कि एनडीए आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2017 की स्थिति में लौट जाएगी और आजमगढ़ की जनता सपा को हराने के लिए तैयार है। राजभर ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक आरक्षण का लाभ सीमित जातियों को मिला है, लेकिन जल्द ही पिछड़ा वर्ग आरक्षण को सात, नौ और 11 श्रेणियों में बांटकर रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। रैली में ब्राह्मण समाज की भागीदारी पर जोर देते हुए राजभर ने कहा कि 10 हजार ब्राह्मणों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को जागरूक करने का कार्य करता है और उनकी बड़ी भागीदारी संकेत है कि सपा आजमगढ़ से साफ होने वाली है। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने भाजपा सरकार में मंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें कालनेमि बताया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का झंडा हटा दिया जाए तो उनकी वास्तविक स्वीकार्यता सामने आ जाएगी। रैली में ब्राह्मण शंख बजाएगा, हर वर्ग आगे बढ़ता जाएगा का नारा भी दिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रैली को लेकर प्रशासनिक दबाव बनाया गया और समर्थकों की गाड़ियों को रोका गया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने क्षेत्रीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कप्तानगंज-अहरौला मार्ग के लिए 58 करोड़ रुपये तथा सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग के लिए 13 करोड़ रुपये जारी कराए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel