हर ब्लॉक में उपलब्ध एनसीडी स्क्रीनिंग सुविधा 1139 प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी कर रहे निःशुल्क जांच

30 वर्ष की आयु के बाद नियमित जांच जरूरी, समय रहते पहचान से गंभीर बीमारियों पर लगेगा नियंत्रण

   जनपद में राष्ट्रीय एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं में गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में यह स्क्रीनिंग सुविधा उपलब्ध है तथा 1139 प्रशिक्षित एएनएम, सीएचओ एवं स्टाफ नर्स स्वास्थ्य संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं फील्ड स्तर पर आमजन की निःशुल्क जांच कर रहे हैं।
    इन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर तथा महिलाओं में ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति में गंभीर बीमारी के लक्षण या संभावना पाई जाती है, तो उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर रेफर कराया जाता है। जिससे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो तथा जटिलताओं को रोका जा सके ।
   मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का समुचित प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है, जिससे स्क्रीनिंग कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो । उन्होंने जनपद के सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के स्वास्थ्य शिविर में या अपने निकट के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर नियमित जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच एवं उपचार से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।
   सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और  प्रतिबद्ध भी है तथा जनस्वास्थ्य हित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार संचालित किए जाते रहेंगे।

                                  (डाॅ एन आर वर्मा)
                              मुख्य चिकित्साधिकारी
                                     आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 26 फरवरी को विशेष महाभियान

Mon Feb 23 , 2026
संवाद सूत्र आजमगढ़ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 26 फरवरी को विशेष महाभियान आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने देते हुए बताया कि अभियान प्रातः […]

You May Like

advertisement