थाना बारादरी पुलिस ने जिला बदर व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आने वाली थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर वादिनी से स्पा सेंटर चलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऋषभ ठाकुर पुत्र गौरव सिंह नि0 डा0 खण्डेलवाल वाली गली थाना सुभाषनगर बरेली पहले से ही जिला बदर की कार्रवाई के तहत जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय था। इसी दौरान आरोपी ऋषभ ठाकुर एवं अन्य 2-3 लड़कों ने एक स्पा सेंटर चलाने के नाम पर वादिनी मुस्कान को धमकाते हुए 40 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बारादरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

Wed Feb 25 , 2026
कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से अब राहत मिल गई है। प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए मार्ग को वनवे घोषित कर दिया है […]

You May Like

Breaking News

advertisement