विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक प्रांत मंत्री पंडित सुनील शर्मा एवं पंडित करण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्राचीन श्री शिवालय मंदिर फिरोजपुर में संपन्न हुई

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक प्रांत मंत्री पंडित सुनील शर्मा एवं पंडित करण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्राचीन श्री शिवालय मंदिर फिरोजपुर में संपन्न हुई

बैठक में जून माह 2025 में लगने वाले सभी कार्यकर्मों/कैंपों के बारे में विचार विमर्श किया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक प्रांत मंत्री पंडित सुनील शर्मा ओर प्रांत के मठ मंदिर प्रमुख पंडित करण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में फिरोजपुर शहर के प्राचीन श्री शिवालय मंदिर में हुई। जिसमें विभाग अध्यक्ष हरीश गोयल, जिला फिरोजपुर अध्यक्ष विजय बहल , और जिला मंत्री नरेश गोयल ने भी भाग लिया। बैठक में फिरोजपुर नगर, फिरोजपुर छावनी ,जीरा, ममदोट के इलावा जिले की प्रखंड कार्यकारिणी के दायित्व धारी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जून मांह 2025 में लगने वाले सभी कार्यक्रमों व कैंपों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का शिक्षित वर्ग 16 जून से लेकर 26 जून तक (झंझोली) हरियाणा प्रांत में लग रहा है। बजरंग दल का वर्ग 14 जून से लेकर 21 जून तक जालंधर में लगेगा , दुर्गा वाहिनी का वर्ग भी 14 जून से लेकर 21 जून तक लुधियाना में लगेगा और मातृशक्ति का वर्ग 18 जून से लेकर 21 जून तक लुधियाना में ही लगेगा। इन वर्गों में फिरोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में प्राप्त संख्या के अनुसार सहयोग देने पर विचार किया गया। इसके इलावा संगठन को और मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया। वर्गों को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों का प्रवास भी तय किया गया।

        इस मौके पर जिला बजरंग दल संयोजक राहुल धवन, सत्संग प्रमुख सुरजीत पासी जी नगर अध्यक्ष बृजभूषण धवन, पंडित नरेश शर्मा, रणधीर कुमार जोशी, विनोद हांडा, जगदीश कक्कड़, मुल्तान सिंह, भारत भूषण के इलावा और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली जिले के भदोखर थानां क्षेत्र के बेला टेकई गांव के रहने वळे दर्जनों लोगों ने आज जिलाधिकारी के कार्यालय

Mon Jun 2 , 2025
रायबरेलीरिपोर्ट विपिन राजपूत रायबरेली जिले के भदोखर थानां क्षेत्र के बेला टेकई गांव के रहने वळे दर्जनों लोगों ने आज जिलाधिकारी के कार्यालय पहुँचकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के ठेकेदार आबादी में अपनी दुकान खोल दी।जिसके कारण महिलाओं औऱ बच्चो को […]

You May Like

advertisement