Uncategorized

कमेटी कुआं हिंदू कबाड़ी मंदिर अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी द्वारा 26 ,27 एवं 28 फरवरी 2026 को किया जा रहा भव्य गौ कथा का आयोजन-सुनील गोयल (शीला)

(पंजाब) फिरोजपुर 24 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

कमेटी कुँआ हिन्दू कबाड़ी मंदिर, अड्डा लाल कुर्ती, फिरोजपुर छावनी द्वारा दिनांक 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026 को सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दिव्य गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध गौकथा वाचक पूज्यनीय श्री चंद्रकांत जी महाराज अपने श्रीमुख से गौ महिमा एवं सनातन धर्म के दिव्य विचारों का अमृतवर्षा करेंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण, धर्म एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।
संयोजकों की ओर से सभी गौ प्रेमियों को विनम्र निवेदन है कि अपनी प्रतिष्ठित संस्था के सभी पदाधिकारियों सहित अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य आयोजन में पधारकर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करें एवं धर्म कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel