जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुंद 25 फ़रवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सचिव, जिला खनिज संस्थान न्यास श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू एवं सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्र के अंतर्गत संशोधित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधन 2025) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन सूची तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में न्यास की आय-व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन एवं उसके पालन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही न्यास द्वारा स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने तथा अपूर्ण कार्यों की शेष राशि ब्याज सहित न्यास में वापस करने के निर्देश दिए गए। निरस्त किए गए कार्यों से संबंधित राशि की वसूली की प्रक्रिया को भी तेज करने पर सहमति बनी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के त्रैमासिक प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वि0वि0 विज्ञान वर्ग के शोधार्थियों से सीधे रूबरू हुए कुलपति

Wed Feb 25 , 2026
शोधार्थियों के कोर्स वर्ग की परीक्षा मई माह में कराने के कुलपति ने दिए संकेत, आजमगढ़ । आज शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिवली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने विज्ञान वर्ग के शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे कोर्स वर्क पठन-पाठन का स्थलीय अवलोकन […]

You May Like

advertisement