अंतर्जनपदीय ताइक्कांडो प्रतियोगिता में बेटियों का दबदबा

अंतर्जनपदीय ताइक्कांडो प्रतियोगिता में बेटियों का दबदबा,

आजमगढ़। शहर के हृदय में स्थित प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी.ए.वी. पीजी कॉलेज में अंतर्जनपदीय ताइक्कांडो प्रतियोगिता का बृहद आयोजन किया गया। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद जी के मार्गदर्शन में तथा महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह, डा. विपिन अस्थाना, डॉ. युगांत उपाध्याय की देखरेख में यह खेल प्रतियोगिता महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई विजयी प्रतिभागी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के नेतृत्व में जालंधर विश्वविद्यालय पंजाब में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही रवाना होगी।

डी.ए.वी.पीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट के संयोजन एवं प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद जी के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में प्रो. अमरजीत जी की देखरेख में अंतरजनपदीय ताइक्कांडो प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बेटियां रही। महिला सदस्यों में डीएवी पीजी कॉलेज की छात्राएं प्रथम तथा घोसी मऊ पीजी कॉलेज की बेटी द्वितीय। पुरुष वर्ग में खुर्रमपुर पीजी कॉलेज प्रथम तथा रघुपुर पीजी कॉलेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जहां तक व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा का प्रश्न है उसमें डीएवी पीजी कॉलेज की बेटियों का दबदबा देखने को मिला। हलांकि सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी मऊ की बिटिया ने अपने कुशल प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के खेल सचिव प्रो. प्रशांत राय ने बताया कि कुलपति जी की प्रेरणा से महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन सतत क्रियाशील है। जिसका परिणाम है कि राष्ट्रीय फलक पर हमारे विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जिन महाविद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में सहभाग किया उसमें खुर्रामपुर पीजी कॉलेज, गहजी पीजी कॉलेज, घोसी पीजी कॉलेज, रघुपुर पीजी कॉलेज, अष्टभुजी पीजी कॉलेज, कोयलसा पीजी कॉलेज के साथ-साथ मेजबान टीम डी.ए.वी. पीजी कॉलेज शामिल रही।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के आयोजन समिति के सभी सदस्यों विशेष तौर से प्रबंधक, प्राचार्य एवं प्राध्यापकगणों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल में कोई हार जीत नहीं होती। इसमें प्रतिभाग करने वाला हर व्यक्ति विजई होता है। हल्की सी चूक से सामने वाला जीत जाता है, इसका कदापि अभिप्राय नहीं है कि आप कहीं से कम हो, जरूरी यह है कि आपने इस प्रतियोगिता में सहभाग किया। इसलिए सहभाग करने वाली टीम और छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई। विजयी प्रतिभागियों को जालंधर विश्वविद्यालय में बेहतर प्रतिभाग करने के लिए अग्रिम बधाई। अंत में प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद जी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों तथा विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर प्रो. अमरजीत आदि के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अन्य जिन लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही उसमें प्रो. गीता सिंह, प्रो. शिल्पा त्रिपाठी, डॉ. सोनम साहू आदि के साथ-साथ महाविद्यालय एवं प्रतियोगिता में शामिल महाविद्यालयों के प्राध्यापक गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ. युगांत उपाध्याय ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह
94 52 445 878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कैडर कैम्प, सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक की

Fri Feb 27 , 2026
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कैडर कैम्प, सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक की दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो चार-चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही बहन सुश्री मायावती के आदेश अनुसार बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement