बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कैडर कैम्प, सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक की

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कैडर कैम्प, सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो चार-चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही बहन सुश्री मायावती के आदेश अनुसार बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान गांव चलो अभियान के तहत बरेली जिले के 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के ठिरिया खेतल गांव में बीएससी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह एवं मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने बूथ का कैडर कैंप का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने पार्टी की नीति को लोगों को विस्तार से बताया कि बहुजन समाज पार्टी एक पार्टी न होकर बहुजन समाज के महापुरुषों का मिशन है, जिन्होंने सर्व समाज के हित में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान बरेली जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह एवं मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने मुख्यमंत्री के रूप में बहन जी के चार बार के शासन में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। और लोगों को अधिक से अधिक बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता लेने का संकल्प दिया। कैडर कैंप की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने की और कार्यक्रम का संचालन मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने किया। कैडर कैंप में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी श्री राजवीर सिंह, ओमकार विधानसभा प्रभारी, हरनाम सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार, विधानसभा महासचिव होम पाल, सेक्टर अध्यक्ष कपिल सागर, जिला पंचायत सदस्य शकील सैफी, डॉक्टर फूल सिंह, अनार सिंह सागर, पंकज कुमार, बांधूं राम मौर्य, कैलाश चंद शर्मा, पूर्व प्रधान सूरज पाल, राजेश बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष एहसान राजा अंसारी, कृष्णपाल सागर, मोहन स्वरूप कार्तिक, डॉक्टर ओम प्रकाश, संतोष अंबेडकर, धर्मेंद्र कोरी, अनीस अहमद, संजय सागर, शिव सागर, नंदकिशोर सागर, वेदराम मास्टर, मनीराम, कृष्णपाल मौर्य, जितेंद्र कुमार समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ने होली के दृष्टिगत सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक

Fri Feb 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन विभाग उत्तर प्रदेश, धर्मपाल सिंह ने आज सर्किट हाउस में होली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के साथ बैठक की ।बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि होली के […]

You May Like

advertisement