मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ने होली के दृष्टिगत सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन विभाग उत्तर प्रदेश, धर्मपाल सिंह ने आज सर्किट हाउस में होली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के साथ बैठक की ।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि होली के अवसर पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो,रंग खेलने के समय निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति जनपदवासियों को मिलती रहें।
पूर्ति विभाग से मिलने वाला राशन वितरण नियमित रूप से समय के अंतर्गत करवाने के भी निर्देश दिए गए ।
त्यौहार के समय में
अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड की गाड़ियाे की उपलब्धता तहसील स्तर पर भी बनाए रखने एवं विपरीत स्थिति से निपटने हेतु तैयारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है,सभी लोग गिले शिकवे को भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को अच्छे से मनाए। उन्होंने कहा कि सौहार्द भरे वातावरण में होली मनाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी होली पर समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा लोधी सभा द्वारा कालीबाड़ी में होगा होली राम बारात का भव्य स्वागत मशीनों से उड़ाया जाएगा हाथरस का गुलाल होगी मशीनों से पुष्प वर्षा

Fri Feb 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में 166 वर्ष पुरानी परंपरा मे होली राम बारात भव्य स्वागत हेतु बैठक की गई तैयारी पूरी कर सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी दी गई जिसमें अध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया की हाथरस से विशेष […]

You May Like

advertisement