बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला

बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला
रिपोर्ट : जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र पनियाली में एक बार फिर बाघ ने महिला को अपना निवाला वाला बनाया है, इससे पहले 12 फरवरी को इसी क्षेत्र में बाघ ने जंगल चारा लेने गई महिला को मौत के घाट उतारा था और आज एक बार फिर से जंगल में मवेशी के लिए चारा लेने गई महिला कमला फर्त्याल के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया और उनको जंगल की ओर घसीट कर ले गया और मौत के घाट उतार दिया महिला का शव काफी बुरी हालत में मिला है वही इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी है और लोगों ने अपना गुस्सा भी प्रदर्शन के जरिए जाहिर किया है, सूचना पर हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया महिला के शव को रिकवर कर लिया गया है, पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है, पूरी घटना रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज की है, फिलहाल वन विभाग द्वारा कैमरे लगाए जा रहे हैं और उनकी टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है और यह प्रयास किया जा रहा है कि बाघ को आदमखोर घोषित किया जाए, इस संबंध रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

बाइट : प्रमोद कुमार, एसडीएम हल्द्वानी।

वही स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक महिला मवेशी पालकर अपना जीवन चलाती थी और आज भी अपने मवेशी के लिए चारा लेने के लिए जंगल जाती थी लेकिन इस पूरी घटना पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है,और बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों के कल्याण में मीडिया काउंसिल की अहम भूमिका : संजय राठी

Fri Feb 27 , 2026
पत्रकारों के कल्याण में मीडिया काउंसिल की अहम भूमिका : संजय राठी सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 जयपुर,26 फरवरी : मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर जयपुर पहुँचे। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों […]

You May Like

advertisement