शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 27 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक शिक्षक व दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए व विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में भूगोल विभाग से सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.पी. कौशिक, परीक्षा शाखा सेे दफ्तरी कैलाश चन्द्र व वाइस चांसलर कार्यालय से दफ्तरी शेर सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रो. राजेश्वरी, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा,कुलगुरु के ओएसडी पवन रोहिला, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर,कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुवास में 38वें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

Sat Feb 28 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 हिसार : लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के पशु चिकित्सा सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में 7 फरवरी से आरंभ हुआ 38वां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र का 21 दिवसीय […]

You May Like

advertisement