कुआं कबाड्डी मंदिर फिरोजपुर छावनी द्वारा दूसरे दिन की दिव्य गौ कथा सफलतापूर्वक संपन्न

(पंजाब) फिरोजपुर 27 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
कमेटी कुआं कबाड़ी मंदिर अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी द्वारा 26 ,27 एवं 28 फरवरी 2026 को गो कथा का आयोजन किया गया है। इस भव्य गौ कथा का आयोजन कुआं कबाड्डी मंदिर के प्रधान सुनील कुमार शीला द्वारा किया गया है।
कमेटी कुँआ कबाड़ी मंदिर, अड्डा लाल कुर्ती, फिरोजपुर छावनी द्वारा सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दिव्य गौ कथा का भव्य आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध गौकथा वाचक पूज्यनीय श्री चंद्रकांत जी महाराज अपने श्रीमुख से गौ महिमा एवं सनातन धर्म के दिव्य विचारों की अमृतवर्षा की गई । इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण, धर्म एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। दूसरे दिन पूजनीय श्री चंद्रकांत जी महाराज द्वारा आए हुए धर्म प्रेमियों को गो सेवा का मतलब बताया गया तथा गौ दान करने का महत्व भी बताया तथा इसके इलावा उन्होंने गौ पालने से लेकर उन्हें चारा खिलाने का भी महत्व व्याख्यान किया। आए हुए सभी धर्म प्रेमियों के लिए मंदिर कमेटी द्वारा चाय पानी तथा प्रसाद का भी प्रबंध किया गया!




