Uncategorized

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का किया जा रहा आयोजन, जिसके उपलक्ष्य में निकाली संध्या फेरी

(पंजाब) फिरोजपुर 27 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

     दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा  22 मार्च से 28 मार्च 2026 तक  सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रामलीला ग्राउंड,सुखाड़िया सर्कल,श्रीगंगानगर में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन करने के लिए गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी संत समाज के साथ श्रीगंगानगर पधार रहीं हैं। कथा के प्रचार के लिए पहली संध्या फेरी सिद्ध श्री सिन्दूरी बाला जी धाम, रामदेव कॉलोनी,श्रीगंगानगर से सायं 4 बजे बहुत धूमधाम से निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारम्भ मन्दिर अध्यक्ष भंवर लाल टॉक एवं विश्व हिन्दू परिषद् से सुरेश स्वामी और सुशील अग्रवाल द्वारा पूजन एवं दीप प्रचलित कर किया गया इस अवसर पर दयानन्द शर्मा,दविंदर छाबड़ा, सन्त सिंह भी उपस्थित रहे।महिला मण्डल से श्रीमती मीरा स्वामी, श्रीमती मोहनी शर्मा, श्रीमती कमला सोनी,श्रीमती राम प्यारी और कविता गजरा ने प्रभु का संकीर्तन किया ।

राम नाम के जयकारों ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी धीरानंद जी ने कहा ” रमणे कणे कणे इति राम:”
जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं।उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार को दिया।
संध्या फेरी में साध्वी सोनिया भारती जी,साध्वी पुण्यप्रदा भारती जी, साध्वी सविता भारती जी,साध्वी अंजू भारती जी ने सुमधुर भजनों का गायन किया।सारी संगत ने भी नाच गा कर इस संध्या फेरी का आनंद उठाया।मौहल्ला निवासियो ने संध्या फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया। संध्या फेरी में नशा ना करने का सन्देश भी दिया गया।
स्वामी धीरानंद जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को सायं 4 बजे दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के शंकर कॉलोनी,एक्सटेंशन 3 स्थित स्थाई आश्रम से सायं संध्या फेरी निकाली जायेगी और 28 मार्च को श्री कृष्णा मन्दिर राम नगर (पुरानी आबादी) से सायं 4 बजे संध्या फेरी निकाली जायेगी। संध्या फेरी का समापन प्रभु की पावन आरती से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel