श्री कृष्ण गीता पीजी कॉलेज लालगंज में सात दिवसीय रा.से.यो. का भव्य समापन


छात्र अनुशासित तरीके से शिक्षा ग्रहण करें तो कई समस्याओं का स्वयं निदान,
… प्रो. विजय राय
लालगंज। कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज आजमगढ़ के परिसर में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग समापन हुआ, होली के माहौल में छात्र एवं छात्राएं होली की मस्ती से लबरेज खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री गांधी त्रिवेणी स्मारक पीजी कॉलेज बरदह के प्राचार्य एवं प्राचार्य संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय राय एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अतुल कुमार यादव ने बताया कि कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का विधिवत आगाज मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बरदह पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय राय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने समेकित रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की बेटियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्वागत गीत के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं ने मेहमानबाजी का जबरदस्त उदाहरण प्रस्तुत किया। आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्राध्यापकगण एवं प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में उर्जा उत्पन्न होती है तथा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशल विकास योजना का भी दायित्व पूर्ण होता दिखता है। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभूत होकर कहा कि यदि हम समय से छात्र-छात्राओं को उचित मंच प्रदान करें तो यही मेरे छात्र राष्ट्रीय फलक पर भी महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे । छात्रों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी प्रतिभागी यह ध्यान रखें कि पठन- पाठन हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम या खेलकूद उसकी अनुशासन पहली शर्त होती है। आप सभी अनुशासित होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी शुभकामना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पर रहे महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने बताया कि अनुशासित तरीके से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मैं अपने मित्र प्रोफेसर विजय राय जी का तहेदिल से स्वागत कर रहा हूं। आयोजन समिति को इस खूबसूरत कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं सभी उपस्थित छात्राओं को साथ दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सफल समापन पर आप सभी को सुभाशीष। अंत में होली की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित होली खेलने का अनुरोध किया। महाविद्यालय की बेटी अंकिता एवं अंतिमा ने सप्तदिवसीय कार्यक्रम की वृहद रूपरेखा प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में जिन लोगों की गरिमामय उपस्थित थी उसने प्रमुख रूप से सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सीमा, डॉ. अखिलेश, डॉ. संगीता, अर्चना प्रतिमा नीलम आदि प्राध्यापकगण के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में डॉ. अतुल कुमार यादव सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। संचालन लक्ष्मी जायसवाल ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह
9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत

Mon Mar 2 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 01 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। हाल ही में डॉ. अमित एवं उनके मेडिकल टीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement