जनसम्पर्क विभाग की कर्मचारी कृति बनी राजकीय कॉलेज में अस्टिेंट प्रोफेसर

बिना खर्ची बिना पर्ची के मिली सरसा निवासी कृति को 2 नौकरियां, छोटी बहन का भी हुआ पुलिस विभाग में चयन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार किया व्यक्त।
जनसम्पर्क विभाग में हुआ विदाई समारोह का आयोजन।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कुरुक्षेत्र की कर्मचारी कृति का राजकीय कॉलेज में अस्टिेंट प्रोफेसर के रूप में चयन हुआ है। इस कर्मचारी ने पंचकूला राजकीय पीजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर ज्वाईन कर लिया है। अहम पहलू यह है कि कृति का पहले जनसम्पर्क विभाग और अब एचपीएससी के माध्यम से अस्टिेंट प्रोफेसर के पद पर बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरी मिली है। इसके साथ ही कृति की बहन अनु का भी हरियाणा पुलिस में बिना खर्ची बिना पर्ची के चयन हुआ है।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कुरुक्षेत्र कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ केदार शर्मा, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकम सिंह, लेखाकार पंकज, आईसीए मीना कुमारी, डीआई विजय कुमार ने सहायक प्रोफेसर कृति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पिहोवा के गांव सारसा की बेटी कृति का कुछ माह पूर्व जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कुरुक्षेत्र में चयन हुआ था। अब कृति का एचपीएससी के माध्यम से सहायक प्रोफेसर के रूप में चयन हुआ है और कृति ने राजकीय कॉलेज पंचकूला में सहायक प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया है। उनकी बहन अनु का भी हरियाणा पुलिस में चयन हुआ है। दोनों बहनों को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी मिली है।
सहायक प्रोफेसर कृति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने योग्यता के आधार पर उन्हें और उनकी बहन को नौकरी दी है। इस सफलता के पीछे उनके पिता जोकि सेना सेे सेवानिवृत रणधीर सिंह और माता सुरेश का अहम योगदान रहा है। उन्होंने वर्ष 2024 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए डिफेंस स्टडी में टॉप किया था। इस मौके पर राजकुमार शर्मा एमबीपी,ईश्वर सिंह बीपीडब्लयू, बलबीर ड्राईवर, विक्रम सैनी, कर्मवीर, प्रवीण कुमारी, प्रीति, साक्षी, अनिकेत, प्रदीप, पार्थ, सुगम, सुमन प्रकाश सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।



