खबर प्रकाशन को लेकर ब्यूरो चीफ को जान से मारने की दी धमकी

फोन पर दी धमकी 50 से ज्यादा मुकदमे है मेरे ऊपर दर्ज ,तहरीर के बाद जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। खबर प्रकाशन से नाराज एक व्यक्ति द्वारा पत्रकार को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली जीयनपुर में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन बेलारी, पोस्ट कोठिया, थाना जीयनपुर निवासी मनोज कुमार ओझा, जो हिन्दी दैनिक समाचार पत्र स्वतंत्र चेतना आजमगढ़ संस्करण में ब्यूरो एवं संस्करण प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होने बताया कि 2 मार्च, सोमवार की शाम करीब 7:50 व 7:52 बजे मोबाइल नंबर 9415423931 से उनके मोबाइल 9415822496 पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अनिल यादव बताते हुए विधिचन्द यादव व रिंकी यादव से संबंधित प्रकाशित खबर को लेकर आपत्ति जताई। पत्रकार मनोज कुमार ओझा जब बताया गया कि संबंधित खबर विभाग द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रकाशित की गई है और किसी भी आपत्ति के लिए न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से धमकी दी। आरोप है कि उसने कहा कि वह दसवीं कक्षा से कोर्ट-कचहरी देख रहा है, उसके ऊपर 50 मुकदमे दर्ज हैं और वह कोर्ट के माध्यम से नहीं बल्कि ‘बास्कोर्ट’ के जरिए उन्हें ‘ठीक’ कर देगा। साथ ही सुबह समझा देने की भी बात कही। पीड़ित पत्रकार ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए पुलिस से अनिल यादव के साथ विधिचन्द्र यादव और रिंकी यादव के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है तो इसके लिए उक्त तीनों व्यक्ति जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में कोतवाली जीयनपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बरेली में विधिवत होलिका दहन कर पुलिस परिवार एवं आम-जनमानस को दी गईं शुभकामनाएं

Wed Mar 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने परिवार सहित विधिवत होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार एवं उपस्थित आमजन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।होलिका दहन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा […]

You May Like

advertisement