फाग उत्सव को बरेली के कलाकारों ने बनाया मनमोहक प्रस्तुतियों का उत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बदायूं क्लब, बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे, कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता,वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ पंजीकृत कलाकार रवि प्रकाश एण्ड पार्टी बरेली द्वारा गणेश वन्दना, ब्रज की होली, महारास एवं भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए भारतीय वेशभूषा में भारतीय संस्कृति से जुड़े लोकगीत, रुहेलखंडी लोकनृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर भारी मात्रा सम्मिलित हुए अतिथियों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से संस्कृति का उत्सव प्रदान किया।
जिसके लिए कार्यक्रम आयोजक सचिव बदायूं क्लब, बदायूं डॉ अक्षत अशेष एवं पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा रवि प्रकाश एण्ड पार्टी के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना एवं उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिसके निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना ने बदायूं क्लब बदायूं सचिव डॉ अक्षत अशेष , सम्मानित नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी का आभार प्रकट करते हुए कहा ऐसे पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें हैं जो समाज में एकता, समसरता एवं भाई चारे को बनाए रखने में कारगर हैं, ऐसे महोत्सव में कार्यक्रम आवंटित करने के लिए हम सभी कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ होली मनाकर बांटी खुशियां

Wed Mar 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में होली के अवसर पर काशी वृद्धाश्रम में मंगलवार को वृद्धजनों के साथ फूलों की होली मनाने उनको टोपी ,हार,अबीर गुलाल लगाकर उनको मिष्ठान और फल बांटे। उनके साथ बैठकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। इससे […]

You May Like

advertisement