Uncategorized

थाना आंवला पुलिस ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं मूकबधिर के साथ मनाई होली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना आंवला पुलिस द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए बीच में रहने वाले बुजुर्गों एवं मूकबधिर को वाहन से बुलाकर थाना कोतवाली परिसर लाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर एवं पुलिस कर्मियों ने सभी को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बुजुर्गों एवं मूकबधिरों को प्रसाद, फल-फ्रूट, मिष्ठान उपहार भेंट कर सभी के साथ बैठकर भोजन भी किया गया। जिसके पश्चात सभी को सम्मान पूर्वक वाहन से वृद्धाश्रम कस्वा आंवला बरेली एवं मानसिक मन्दित आश्रम गृह आंवला बरेली में छुड़वाया गया।
पुलिस के इस मानवीय पहल से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक के साथ थाने का समस्त पुलिस बल व सम्मानित सदस्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel