छत्तीसगढ़ महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 13 मार्च को जगदलपुर में

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्यों द्वारा 13 मार्च को कलेक्ट्रेट भवन जगदलपुर के प्रेरणा सभा कक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। कांकेर जिले के आवेदिका एवं अनावेदक को भी उक्त सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेस लाईन सर्वे के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन

Fri Mar 6 , 2026
खनिज न्यास के तहत ग्राम पंचायतों में सर्वे कर बनेगी पंचवर्षीय और वार्षिक योजना बलरामपुर, 06 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 (3) के नियम 15 के उपनियम (3 क) के अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप […]

You May Like

advertisement