लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में किया गया होली मिलन समारोह आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में आज 6 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और होली मिलन समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों के बीच छोटे-मोटे मतभेद या शिकायतें हो जाती हैं, लेकिन होली का त्योहार उन सभी शिकवों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का अवसर देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देश और समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। होली हमें यही सीख देती है कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहें। मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,तीरथ मधुकर आदि शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत आर्मी भर्ती 2025-26 के आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की बैठक

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत आर्मी भर्ती 2025-26 के आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में आर्मी के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जाट रेजीमेंट […]

You May Like

Breaking News

advertisement