दरवाजे पर बैठे व्यक्ति पर थूकने का विरोध करने पर बाल्मीकि समाज के परिवार पर हमला, दो घायल जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खना गौंटिया में हिन्दू बाल्मीकि समाज के व्यक्ति पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति के थूकने का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने विरोध करने पर अपने परिवार सहित कई अन्य साथियों को बुला लिया, जो धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बाल्मीकि समाज के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में राज और शिवम् गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद बाल्मीकि समाज के लोग घायलों को लेकर थाना सीबीगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना को लेकर बाल्मीकि समाज के लोगों में थाना पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता को गुलाल लगा कर दी शुभकामनाएं

Sat Mar 7 , 2026
आजमगढ़।भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू जी के आवास पर होली मिलन भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के नेता सभी पार्टी के नेता होली मिलन समारोह में सामाजिक संगठन सहित सभी विभाग के कर्मचारी होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल […]

You May Like

advertisement