प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को मिला आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

पलवल,7 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की डीन प्रोफेसर (डॉ.) सुचित्रा वशिष्ठ को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एमएस टॉक्स इवेंट्स द्वारा आयोजित सीजन-2 के अंतर्गत लीजेंडरी 100 श्रेणी में प्रदान किया गया।
भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रोफ़ेसर सुचित्रा वशिष्ठ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी 24 वर्षों से अधिक की शैक्षणिक यात्रा, अनुसंधान, नेतृत्व और संस्थागत विकास में योगदान के लिए दिया गया।
वर्तमान में वह श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर (डॉ.) वशिष्ठ अंग्रेजी साहित्य, व्याकरण, भारतीय- अमेरिकी साहित्य, बिजनेस कम्युनिकेशन और योगा जैसी विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, अनुभव- आधारित शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास और प्रौद्योगिकी एकीकरण के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत किया है। शिक्षा के अलावा, वे एक राज्य-स्तरीय योग चैंपियन भी हैं और व्यक्तिगत संतुलन व समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उनकी उपलब्धियों को पहले भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें टॉप 10 इन्फ्लुएंशियल विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिल चुका है।गॉर्जेस मैगजीन ने भी इस उपलब्धि को कवर किया और डॉ. वशिष्ठ की प्रोफाइल को हाइलाइट किया, जिसमें उनकी स्कॉलरशिप, लीडरशिप और उद्देश्यपूर्ण जीवन को सराहा गया। प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने इस अवार्ड के लिए एमएस टॉक्स का आभार ज्ञापित किया।
प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुचित्रा वशिष्ठ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला दिवस पर विशेष

Sun Mar 8 , 2026
आयुर्वेद परंपरा और नवाचार को नई गति दे रही ‘नारी शक्ति’ हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष- 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 7 मार्च लेखक : डॉ. रितेश, असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रिया शारीर विभाग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूलाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस वर्ष की वैश्विक थीम “राइट्स, जस्टिस, एक्शन-फॉर […]

You May Like

advertisement