उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने उपजा प्रेस कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघटन ने आज उपजा प्रेस कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई ।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बरेली महानगर महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष अंकिता भाटिया को बनाया।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की आज के मुख्य अतिथि पवन सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मोहित अग्रवाल रहे ।
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में सभी व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए संघटन का विस्तार किया इसी क्रम में आज मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अंकिता भाटिया को ट्रॉफी एवं पटका पहनाकर घोषणा कर स्वागत किया और सभी व्यापारियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघटन के संरक्षक पवन सक्सेना ने खिचड़ी सहभोज के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह को ट्रॉफी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया । इस शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से विजय गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, अभिलाश वर्मा महानगर उपाध्यक्ष , विशेष कुमार वरिष्ठ मंत्री, सचिन खंडेलवाल वरिष्ठ मंत्री, सचिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता मीडिया प्रभारी, विनीत अग्रवाल मंत्री, तरुण भाटिया, मुकेश तिवारी, बीरेन्द्र अटल आदि उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरिमामय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Mar 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर तेजपाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन श्री शाहिद हुसैन […]

You May Like

Breaking News

advertisement