बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक की माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक द्वारा वर्षों से अपने जन्म स्थान पर तैनाती करवाकर ड्यूटी से नदारद रहकर सर्राफ की दुकान चलाने एवं मंदिर की सम्पत्ति पर अवैध कब्जा। जानकारी के अनुसार सनातन धर्म वैश्य सभा, ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी, संस्था द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक अंशुल अग्रवाल पुत्र श्री प्रहलाद अग्रवाल का जन्म स्थान साहूकारा फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली है इन्होंने अपनी राजनैतिक प्रभाव और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वर्षों से प्राथमिक विद्यालय प्रथम फतेहगंज पश्चिमी में ही तैनाती करा रखी है। श्री अंशुल अग्रवाल सरकारी अध्यापक होने के बावजूद अपने विद्यालय में उपस्थित न रहकर पूरे समय नगर में स्थित सनातन धर्म वैश्य सभा ठाकुरद्वारा मंदिर फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली की जर्जर दुकानों पर अवैध कब्जा कर दुकान का संचालन करते हैं,मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया की संस्था द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को एक शिकायती पत्र दिया गया था जिस पर मा. मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी एन के एस चौहान ने जिलाधिकारी बरेली को जांच कर कार्यवाही के निर्देश भी दिए थे। परंतु सरकारी अध्यापक श्री अंशुल अग्रवाल और इनके दो अन्य दबंग साथियों ने मंदिर की जर्जर सम्पत्ति जाँच को प्रभावित कर रहे हैं एवं अपने सरकारी पद का दुरुप्रयोग कर अधिकारियों को भ्रमित कर मंदिर की सम्पत्ति को विवादित दर्शाकर न्यायालय में मुकदमा डालकर अपना अवैध कब्जा बरकरार रखना चाहते हैं न्यायालय में लंबित विवाद को दर्शाने के नाम पर जिला प्रशासन को गुमराह कर मंदिर की सम्पत्ति पर आजीवन काबिज होना चाह रहे हैं इनको बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु एवं मंदिर सम्पत्ति को अवैध कब्जे से बचाने हेतु बरेली मंडल से किसी अन्य मंडल में स्थानांतरण करने की आवश्यकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूध के अनियंत्रित टैंकर ने बाईक सबार दंपति को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय पत्नी की हुई मौत

Wed Mar 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी अगरास- अभयपुर रोड पर पीछे से दौड़ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गये।इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।जबकि पति घायल है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर […]

You May Like

Breaking News

advertisement