होली मिलन समारोह में उड़े कविताओं के रंग शिखाराम रावत, रंजीत रंग, बृजेश शर्मा, विकास मिश्रा, अतुल कुमार शर्मा और ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने सुनाईं हास्य की रचनाएंँ

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह नगर संभल में बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान, दूरदराज से आए कवियों ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से समाज को संबोधित करते हुए होली के पर्व की महत्ता, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिससे वातावरण आनंदमय हो गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में भी महिलाओं के समाज और विश्व निर्माण में योगदान की सराहना की गई तथा महिला शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणास्रोत बताया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नैमिषारण्य तीर्थ के महंत बाबा दीनानाथ जी ने राष्ट्र की अखंडता के लिए हिंदुत्व को मजबूत होना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की मजबूती के लिए ब्राह्मण समाज का सम्मान सर्वोपरि है क्योंकि ब्राह्मण समाज ने सदैव संपूर्ण राष्ट्र के उत्थान के लिए ही चिंतन किया है, इसलिए ब्राह्मण सदैव सम्मान के पात्र हैं।
सभा में आगामी अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) को गतवर्षों की भांँति भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में, भव्य नगर शोभायात्रा निकालने की योजना पर भी चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा शिखाराम रावत ने श्रृंगार की रचनाएँ सुनाकर तालियांँ बटोरीं।
गाजियाबाद से कवि रंजीत शर्मा रंग, बृजेश शर्मा और विकास मिश्रा ने अपनी कविताओं के माध्यम से समकालीन विषयों पर व्यंग्य करते हुए यूजीसी जैसे कानूनों पर प्रश्न उठाए तथा सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों को अपनी रचनाओं में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ डी एन शर्मा, डोरी लाल शर्मा, शिवशंकर शर्मा, नेहा मलय, राजकुमार शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, मुकेश शर्मा, बबीता भारद्वाज, सुमन लता शर्मा, निधि शर्मा,संजीव शुक्ला , शिवओम शुक्ला, केके मिश्रा, सुभाष त्यागी, उमेश शर्मा, भोले त्यागी, गोपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, परशुराम पाठक, डालचंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप शुक्ला, नीरज भारद्वाज, नितिन शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलकांत तिवारी ने तथा संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Wed Mar 11 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रायबरेलीः- 10 मार्च 2026मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा […]

You May Like

Breaking News

advertisement