Uncategorized

गणित विभाग की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं श्रीमती सुमित्रा देवी

कुलगुरु के मार्गदर्शन में संभाला पदभार।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती सुमित्रा देवी ने मंगलवार को विभागाध्यक्षा (चेयरपर्सन) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार संभाली।
इस अवसर पर निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार तथा विभाग के शिक्षकों दलबीर सिंह, डॉ. अनुपम खन्ना, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विकास पोपली सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गणित विभाग के पार्ट-टाइम शिक्षक तथा गैर-शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करते हुए श्रीमती सुमित्रा देवी ने कहा कि वे कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए कुलगुरु का आभार भी व्यक्त किया।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग में श्रीमती सुमित्रा देवी पहली महिला चेयरपर्सन बनी हैं। विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel