Uncategorized
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना सीबीगंज का वार्षिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा थाना सीबीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया । तथा इसके उपरांत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के मालखाना, पुलिस कर्मियों के भोजन के लिए बने मैस, साफ-सफाई व्यवस्था तथा रिकॉर्ड रूम में रखी अभिलेख सामग्री का गहनता से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने लंबित विवेचनाओं और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



