Breaking Newsछत्तीसगढ़बलरामपुर

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण करें – श्री आर.एस. लाल

बलरामपुर, 16 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल नेे राजस्व अंतर्गत विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया, आर एन पांडेय, श्री अभिषेक गुप्ता सहित अनुविभागीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री लाल ने अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, अवैध ईंट निर्माण पर भी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन निगरानी करने के निर्देश भी दिए। धान उठाव की समिति वार समीक्षा करते हुए शासन के नियमों का पालन करते हुए धान उठाव सुनिश्चित करने को कहा।
अपर कलेक्टर श्री लाल ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अविवादित-विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन सभी राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भू अर्जन के लंबित प्रकरणों की स्थिति, आरबीसी 6-4 भुगतान लंबित प्रकरण का अतिशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ई कोर्ट में लंबित प्रकरणों का भी गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि राजस्व न्याय से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरण सीधे आम नागरिकों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता

भ्रामक खबरों पर उपभोक्ता न दें ध्यान

अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने खाद्य विभाग से एलपीजी की उपलब्धता पर भ्रामक खबरों पर आमजनों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। जिले में गैस भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखते हुए नियमित समीक्षा की जा रही है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अनुसार जिसमें नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल है। इसके अनुसार उपभोक्ता सिलेंडर बूक करें। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित किसी बुकिंग, वितरण या अन्य किसी समस्या के लिए उपभोक्ता अपने अधिकृत गैस वितरक, जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 92945-21998 या राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 तथा खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel