’ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल’

’वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों का आधार सत्यापन पूरा’

’मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी’

कोरिया 16 मार्च 2026/ ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने तकनीकी पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही कोरिया प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने निर्धारित समय में यह लक्ष्य हासिल किया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर अभी औसत ई-केवाईसी लगभग 92 प्रतिशत है, जबकि कोरिया जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

’तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता’
मनरेगा से उन्नत होकर वीबीजी रामजी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का आधार आधारित ई-केवाईसी किया गया है, जिससे अब ऑनलाइन पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति आधार के अनुसार व्यक्ति-वार दर्ज की जाएगी।

’जिले के आंकड़े’
कोरिया जिले में कुल 80,226 पंजीकृत श्रमिक हैं। इनमें जनपद पंचायत सोनहत के अंतर्गत 22,306 श्रमिक जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 57,919 श्रमिक पंजीकृत हैं। इन सभी का आधार के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

’श्रमिकों के पसीने का सम्मान’
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के उन हजारों श्रमिकों के पसीने का सम्मान है। उन्होंने बताया कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीणों की तकदीर व तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

’दोनों जनपद पंचायतों ने हासिल किया लक्ष्य’
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश की 146 जनपद पंचायतों में सबसे पहले जनपद पंचायत सोनहत ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा किया। इसके बाद जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली।

दोनों जनपद पंचायतों के प्रयासों से अब कोरिया जिला शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जो वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीबी न्यू कॉलोनी, बेलइसा चौराहा स्थित नव निर्मित व्यावसायिक भवन में अखण्ड रामायण पाठ एवं व्यापार पूजन का आयोजन

Mon Mar 16 , 2026
आजमगढ़:नीबी न्यू कॉलोनी, बेलइसा चौराहा स्थित नव निर्मित व्यावसायिक भवन में अखण्ड रामायण पाठ एवं व्यापार पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार की प्रातः से प्रारम्भ होकर 16 मार्च 2026, सोमवार को हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर […]

You May Like

advertisement