Uncategorized

संजय और संध्या बने एनएसएस के बेस्ट वालंटियर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर संपन्न।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। बीएससी योग के छात्र संजय और बीवॉक पब्लिक सर्विसेज की छात्रा संध्या बेस्ट वालंटियर चुने गए, जबकि बी. वॉक रोबोटिक्स के गौतम और बीएससी योग के प्रवीण को बेस्ट एंटरटेनर चुना गया। बीएससी योग के छात्र बादल को बेस्ट लीडर और पीएचडी की छात्रा निधि को बेस्ट लीडर घोषित किया गया। समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं से सेवा का ज़ज़्बा पैदा करता है। इससे देश और समाज के विकास में योगदान देने की भावना पैदा होती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, हमें भी देश और समाज के प्रति अपने दायित्व समझने चाहिएं। उन्होंने सात दिन में एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल ने साप्ताहिक शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल लिटरेसी, पोर्टल, एड्स से जागरूकता, पौधारोपण, गांव प्रबंधन, स्वदेशी, योग और स्वच्छता पर कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 150 विद्यार्थियों ने इस दौरान रक्तदान भी किया। एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. भावना रूपराई ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. सोहन लाल, डॉ. तेजेन्द्र सिंह, डॉ. मोनिका जांगड़ा, संशबीर डागर सहित कई अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel