Breaking News  मोहलाछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

खड़गाँव क्षेत्र को मिलेगी बेहतर बिजली, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी ने अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का किया शुभारंभ

खडगांव उपकेन्द्र की क्षमता में बढ़ोतरी: 48 लाख की लागत से अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील

मोहला, 27 मार्च 2026 – छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र खड़गांव में विद्युत अधोसंरचना को सशक्त बनाने एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम खड़गांव स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 48 लाख रुपये की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को मानपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी की उपस्थिति में सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती साहिदा बेगम, श्री बालचंद कोरेटी, श्री करण बोगा, श्री घनश्याम कड़ियाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस क्षमता वृद्धि से खड़गांव क्षेत्र के 31 ग्रामों के लगभग 2542 कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षमता वृद्धि से खेती के सीजन में मिलेगी बड़ी राहत

राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि इस नए ट्रांसफार्मर के लगने से खड़गांव उपकेन्द्र की कुल पॉवर क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़कर अब 6.30 एम.व्ही.ए. हो गई है। इस अपग्रेडेशन से क्षेत्र में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। विशेष रूप से खेती के सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। इस क्षमता वृद्धि से संबलपुर, भटगांव, खड़गांव, बोरिया मोकासा, करियागोंदी, कहगांव, सिवनी, अड़जाल, कहडबरी, पुसवाड़ा, बोरिया ठेकेदारी, दोरबा, भदुर, कमानसूर, हिलचुल, घोड़ागांव, जक्के, पटभर्री, कुमुदकट्टा, उमरपाल, कोहका, मुर्रागोटा, कुसुमी, तोड़ो, पेन्दुर, पुसेवाड़ा, दुनकी, बोदरा, कट्टापार, कमकासूर जैसे 31 गांवों के करीब 2542 उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।

अधिकारियों की टीम को मिली सराहना

कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने इस महत्वपूर्ण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, ईई मोहला श्री अनिल कुमार रामटेके, ईई एसटीएम श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री शिरीष कुमार मिलिंद, श्री एस. पी. ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता श्री अविनाश जेठवानी, श्री लालाराम पटेल, श्री ओमप्रकाश प्रधान एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने और किसानों तक बेहतर विद्युत सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्र के कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel