हनुमान जन्मोत्सव पर दक्षिणा काली पीठ में दो दिवसीय राम चरित मानस के अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मार्च : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए काली पीठ धाम के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में बाल रूप हनुमान मंदिर में 31से 1 अप्रैल तक दो दिवसीय श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे रामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ होगा तथा 1 अप्रैल बुधवार को पाठ का समापन, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी विपिन काहडा एवं विनोद डोलिया सम्मिलित लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडल, दक्षिणा काली पीठ संकीर्तन मंडल, पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर (बड़ा शिवालय) संकीर्तन महिला मंडल, महिला सनातन सेवा समिति, जय श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री एकादशी संकीर्तन मंडल सहित अनेक संस्थाओं सहित नगर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान के प्रतिनिधियों सहित गणमान्यजन व श्रद्धालु शामिल होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम नवमी पर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का भव्य जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

Sat Mar 28 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 नई दिल्ली/हरिद्वार : योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आज राम नवमी महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ अत्यंत भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। देशभर […]

You May Like

advertisement