अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं , लेकिन रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन अधिकारी मनीष कुमार एवं क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ले जा रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मय मिट्टी लदा पकड़ लिया गया। जिसके
पकड़ी गई सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाना सीबीगंज परिसर में लाकर थाना प्रभारी के सुपुर्द किया गया । जिनके द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। तथा क्षेत्रीय लेखपाल से अवैध खनन किये जाने के संबंध में जाॅंच कराई गई। क्षेत्रीय लेखपाल की स्थलीय एवं अभिलेखीय आख्या से विदित हुआ कि खनन राजस्व ग्राम बलरऊ थाना सीबीगंज से किया जाना पाया गया। स्थलीय एवं अभिलेखीय जाॅंच से विदित हुआ कि उपरोक्त खनन रोशनपुर मजरा दौलीरघुवर दयाल के खेत 1920 घन मीटर व आजमपुर के खेत 1260 घन मीटर तथा ग्राम रोशनपुर मजरा दौलीरघुवर 1200 घन मीटर मिट्टी का खनन किया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। तथा थाना सीबीगंज क्षेत्र के कई गांवों सनईयारानी मेंवा कुंवर, रूपपुर गंगा किनारे तथा परसाखेड़ा गौंटिया, तिलिया पुर आदि में भी दिन रात अवैध मिट्टी खनन जारी है। थाना सीबीगंज पुलिस से शिकायत के बाद भी दिन रात अवैध मिट्टी व रेता खनन जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण काली पीठ में कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ दस-दिवसीय शतचंडी महायज्ञ

Sun Mar 29 , 2026
श्रीकृष्ण काली पीठ में कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ दस-दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन,28 मार्च : गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ […]

You May Like

advertisement