बाऊजी ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया : पवन गर्ग

बाऊजी ओपी जिन्दल की पुण्यतिथि पर जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 मार्च : कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व सांसद एवं हरियाणा सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री ओम प्रकाश जिन्दल की पुण्यतिथि पर ओपी जिन्दल पार्क में श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाऊजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजसेवी पवन गर्ग ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश जिन्दल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनमानस के सच्चे नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े वर्ग, वंचितों और किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए, जिसके कारण वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनके कार्यों और विचारों ने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
उन्होंने कहा कि बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल जी के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य उनके सुपुत्र एवं वर्तमान सांसद नवीन जिन्दल निरंतर कर रहे हैं। वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर पंडित कर्मचंद शर्मा, महिपाल अमीन, सतपाल सरपंच धुराला, सुखविंदर सरपंच, सोहन सैनी सरपंच जसविंदर सैनी सरपंच, नफे सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, रॉकी सैनी, सज्जू गुर्जर, गुरदीप प्रजापत, जगपाल सिंह, बलदेव कल्याण एडवोकेट, प्रतिमा रानी, मनदीप कौर, प्रवीण सैनी सरपंच, हरि ओम अग्रवाल, जगदीश नेहरा, श्रीराम शर्मा, परमजीत सरपंच, राजेन्द्र राजपूत, शाहबाद हल्का प्रभारी अजैब सिंह, पिहोवा हल्का प्रभारी जीत राम और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईसी के सीनियर डायरेक्टर विनोद कुमार सिंगला 34 साल की सेवाएं देने के उपरांत हुए सेवानिवृत

Wed Apr 1 , 2026
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया सम्मानित।ढोल की थाप पर दी भावभीनी विदाई, जिला प्रशासन याद रखेगा सीनियर डायरेक्टर विनोद कुमार की उल्लेखनीय सेवाओं को। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 मार्च : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एनआईसी के सीनियर डायरेक्टर विनोद कुमार सिंगला ने कुरुक्षेत्र के विकास और […]

You May Like

advertisement