दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन

कोंडागांव, 2 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के साथ-साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग (हाथ/पैर) या दिव्यांग प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, वे इस शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। शिविर का आयोजन 06 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला कोंडागांव (एनसीसी मैदान के पास) किया जाएगा।

इच्छुक दिव्यांगजन आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होकर निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा

Fri Apr 3 , 2026
ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय […]

You May Like

advertisement