
आजमगढ़।
स्वतंत्रता सेनानी, किसानों, मजदूरों के रहबर पूरी दुनिया में घूम कर यथार्थ का ज्ञान कराने वाले, प्रकांड विद्वान राहुल सांकृत्यायन जी की कल दिनांक-09.04.2026 को जयंती के पूर्व संध्या पर नेहरू हाल के सामने स्थित उनकी प्रतिमा को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धोकर सफाई किया गया। कल उनके जयंती के अवसर पर उनको माल्यार्पण किया जाएगा तथा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा होगी वह ढोंग, पाखंड, कर्मकांड के विरोधी थे वे गौतम बुद्ध के दर्शन से प्रभावित हुये उन्होंने परी दुनिया का भ्रमण कर बहुत से किताबें लिखीं जिसमें “भागो नहीं दुनिया को बदलो, वोल्गा से गंगा, तुम्हारे धर्म की छय हो” आदि बहुत सी पुस्तक लिखीं जो दुनिया के पैमाने पर पढ़ी जाती हैं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव, मनोज यादव,बाबा साहब वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


