कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने देहात खजुरिया घाट पहाड़ गंज क्षेत्रों में जाकर उन किसानों से मुलाकात की जिनकी फसलें हाल ही में ओलावृष्टि और वारिश के कारण भारी मात्रा में हो गई नष्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने देहात खजुरिया घाट पहाड़गंज क्षेत्रों में जाकर उन किसानों से मुलाकात की, जिनकी फसलें हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण भारी मात्रा में नष्ट हो गई हैं।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बीमा कंपनियां वर्षों से किसानों से फसल बीमा प्रीमियम तो वसूल रही हैं, लेकिन संकट की घड़ी में न तो समय पर सर्वे करती हैं और न ही मुआवजा भुगतान में रुचि दिखाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल नुकसान के दावों को तकनीकी आधार पर निरस्त कर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है, जिससे वे राहत से भी वंचित हो रहे हैं। उन्होंने इसे राज्य सरकार की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने भरोसे के साथ चुना था, वही आज प्रदेश के विभिन्न वर्गों, विशेषकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जिसका खामियाजा उसे भविष्य में भुगतना पड़ेगा।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई गरीब किसान दो वक्त की रोटी तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार अन्य राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर अन्य राज्यों में राजनीतिक प्रचार में लगे हुए हैं, जो अत्यंत असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
पंडित शर्मा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि गांव-देहात में शादी-विवाह का मौसम भी शुरू हो चुका है और ऐसे समय में आर्थिक संकट किसानों के लिए और अधिक कठिनाइयां पैदा कर रहा है।मुख्यरूप से पंडित राज शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, रेहान बशीरी,डॉ हरीश गंगवार,जीशान अफरीदी, कैफ खान, पिंटू कुलश्रेष्ठ,रोहित मौर्य, अंकित मौर्या, संनी सिंह, अल्फा सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राइवेट / पब्लिक स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण के संबंध में सौंपा ज्ञापन

Fri Apr 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, विशेषकर प्राइवेट एवं पब्लिक स्कूलों द्वारा, पूर्णतः व्यवसाय का रूप ले चुकी है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा स्तर संतोषजनक न होने के कारण अभिभावक विवश होकर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाने को […]

You May Like

Breaking News

advertisement