आजमगढ़: आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज क्षेत्र के गोड़सर स्थित आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री आनंद चौबे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नशा निषेध पर आधारित नाटक ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि विद्यालय को 10+2 स्तर तक सीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त हो गई है, जिसमें बायोलॉजी, गणित, कॉमर्स एवं आर्ट्स संकाय शामिल हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें ऋषु यादव, आध्या पांडेय, आयांश खरवार, अर्श चौहान, देवांश सिंह, अनिकेत कुमार, शिवाक्षा चौहान, रुहानिका रतन, आकृति पासवान, आर्यन आजाद, प्रिजल यादव, अरुषी यादव, आरवी सिंह, अनन्या यादव, अर्पिता यादव, शालू राजभर, अंतिमा यादव, आदित्य यादव, शिवा मौर्य, श्रेया मौर्य, आयांश चौबे, अनुराधा यादव, तान्या श्रीवास्तव, आस्था मौर्य, इसरत जहां, आदित्य सिंह, अमृता गोंड, जया मौर्य, दीपिका यादव, कृतिका चौबे, आकृति चौबे, आर्यन चौरसिया, अनुराग मौर्य, संजना विश्वकर्मा, नेहा तिवारी एवं खुशी सिंह प्रमुख रहे।

विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय बहादुर चौबे के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संजय सिंह (प्रधानाचार्य), सनी सिंह (अकादमिक हेड), विशाल शर्मा, अजय प्रताप यादव, यशवीर सिंह, आशुतोष उपाध्याय, सरिता चौरसिया, छवि राय, नीतू सिंह, कृष्णा सिंह, ममता यादव, अलौकिता सिंह, प्रियंका चौबे, दीक्षा पाठक, अनामिका सिंह, रेशमा उपाध्याय, शिल्पी सिंह, अस्मिता सिंह, बिपुल सिंह, आनंद कुमार, एहतेशाम अहमद, नेहा चौहान एवं ललित जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर समय सभी के दुख को अपना दुख समझना यह आम बात नहीं होती- धर्मेन्द्र यादव

Sun Apr 12 , 2026
आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनीहा में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव के पिता समाजसेवी स्व 0 रामफेर यादव के श्रद्धांजली सभा में सदर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने पहुंच कर समाजसेवी स्व0 रामफेर यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की मौके लालगंज सांसद दरोगा सरोज पर पूर्व एमएलसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement