खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, विभिन्न पेय पदार्थों के लिए गए नमूने 

महासमुंद 12 अप्रैल 2026/ आयुक्त खाद्य एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।10 अप्रैल को मेसर्स अंबिका बेवरेजेस, महासमुंद से अंजल एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत सॉफ्ट ड्रिंक के 5 तथा कैफिनेटेड बेवरेजेस के 2 सर्विलेंस नमूने भी संकलित किए गए।

इसी क्रम में आज 11 अप्रैल को फर्म जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा से देवधारा पानी पाउच का नमूना, फाइव स्टार आइस कैंडी एवं स्वैग कैफिनेटेड बेवरेजेस के सर्विलेंस सैंपल लिए गए। वहीं विकास किराना, पिथौरा से पान पराग पान मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण के दौरान जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सभी संकलित नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद वनमंडल में अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई 

Sun Apr 12 , 2026
 महासमुंद 12 अप्रैल 2026/ वनमंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुसार सघन गस्ती अभियान के तहत् 10 अप्रैल को महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन […]

You May Like

advertisement