समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम पहुंचे या ना पहुंचे पर उनका चरित्र अवश्य पहुंचना चाहिए -उमेश दास

Oplus_131072

आजमगढ़ । हरिऔध कला भवन में श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा रामायण महोत्सव का आयोजित किया गया। रामायण महोत्सव के संयोजक उमेश दास ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी एवं विशिष्ट अतिथि शीतला धाम चौकिया जौनपुर के महंत विवेकानंद पांडा एवं शनिदेव मंदिर दान शनिचरा के पीठाधीश्वर परम पूज्य पन्नालाल मिश्रा जी का भव्य आगमन हुआ।उमेश दास जी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष करके छोटे-छोटे बच्चों का कार्यक्रम एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर रामलीला का मंचन अन्य जनपदों से भजन गायको की प्रस्तुति संतों का सम्मान एवं जनपद के चिकित्सकों का सम्मान किया गया !

oplus_0

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया।उन्होंने प्रशासन से और शासन से मांग किया कि जिले में एक प्रभु श्री रामचंद्र जी का म्यूजियम बने जिसमें आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके और जिले में एक धार्मिक केंद्र स्थापित हो! मीडिया से उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम पहुंचे या ना पहुंचे पर उनका चरित्र अवश्य पहुंचना चाहिए! प्रेस वार्ता में विशेष रूप से रामायण महोत्सव परिवार से नितेश श्रीवास्तव उपेंद्रनाथ दुबे कन्हैया पांडे शिखा रावत भरत श्रीवास्तव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना एवं प्रदीप मद्धेशिया विजय बहादुर यादव,अघोर पीठ प्रमुख व्यवस्थापक अरुण कुमार सिंह, डॉ पंकज सिंह मधुकर शर्मा,विजेंद्र सिंह,डीएन सिंह,आलोक सिंह, कौसलेन्द्र सिंह विनीत सिंह रिशू, युवराज सिंह समेंदा,बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं समस्त मिडिया के लोग उपस्थित रहे !

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जनपद अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी

Mon Apr 13 , 2026
आजमगढ़: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जनपद अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा-आजमगढ़ द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सिंहासिनी वाटिका में जनपद स्तरीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement