टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
आजमगढ़। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष के लिए एकजुट शिक्षक संगठनों के बने मोर्चे – अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षकों ने मसाल जुलूस निकाला। यह मसाल जुलूस डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर से आए शिक्षकों ने सरकार से आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग की। इसके लिए प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों ने मिलकर महासंघ का गठन किया है,
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष और इस महासंघ के आजमगढ़ इकाई के मुख्य जिलासंयोजक सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायोचित नहीं है।टीईटी की अनिवार्यता समाप्त होनी ।
उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष और महासंघ के जिलासंयोजक डॉ० राम उजागिर शुक्ल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।आज हम सब ने मशाल जलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है, जिससे टेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जा सके।
टीएससीटी आजमगढ़ इकाई के जिलाअध्यक्ष और महासंघ के जिलासंयोजक दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि हम सब मिलकर मशाल से लेकर न्यायालय तक लड़ाई जारी रखेंगे,और शिक्षकों को इस काले कानून से मुक्ति दिलाकर दम लेंगे।
अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष और महासंघ के जिला संयोजक सुभाष चन्द यादव ने बताया कि आज तो हमने मसाल जुलूस निकालकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम अगले महीने में लखनऊ में एक बड़ी रैली भी करेंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजूट के प्रदेशीय मंत्री बिरजू सरोज तथा अटेवा के जिला उपाध्यक्ष सीपी यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासंघ के संरक्षक रामअवध यादव,सहसंयोजक मंडल के सदस्य क्रमशः विनय यादव,रामजन्म दुबे,बैजनाथ कन्नौजिया,मु०अहमद खां,रविशंकर यादव,जमुना प्रसाद दुबे,मनोज राय,अजय कुमार पाण्डेय,जनार्दन यादव ओंकार सिंह,,डॉ रामजी वर्मा,महासंघ के जिला महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ममता चौबे, सीपी यादव जिलाध्यक्ष, ओंकार नाथ महामंत्री,गुलाब चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अखिलेश यादव जिला संगठन मंत्री, महेन्द्र राम ब्लॉक अध्यक्ष,त्रिवेणी,अशोक प्रजापति,कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी उदय प्रताप राय सहित जिले भर के सैकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग़ किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैसाखी मेला को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा हुसैनी वाला बॉर्डर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का किया गया निर्णय

Mon Apr 13 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 13 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच वैसाखी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 1 Up सुबह 09:00 बजे, 3 Up सुबह 10:30 बजे, 5 Up सुबह 11:55 बजे, 7 Up दोपहर 13:50 बजे, 9 Up दोपहर 15:30 बजे तथा 11 Up शाम 17:00 […]

You May Like

Breaking News

advertisement