
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं सोहरा गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में नेपाल गौतम एवं रोहताश गौतम और मोहम्मद इस्लाम हुसैन के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सभी ग्राम वासी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, गंगा सिंह लोधी, इस्लाम हुसैन अंसारी आदि प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर (माल्यार्पण) फूलमाला पहनाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बाबा साहब के आदर्शों एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। और इस दौरान विधायक डीसी वर्मा ने उपस्थित लोगों को भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी को विस्तार से बताया जिनका सपना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देखा था। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल एवं अन्य राजनीतिक दलों एवं समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रोहताश सिंह ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, ग्राम प्रधान साकिर हुसैन अंसारी, प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, अफजल अंसारी, उवैस अंसारी, महेंद्र प्रताप मौर्य, छेदा लाल मौर्य, राकेश कश्यप, अर्जुन गौतम, इमरान अंसारी, जिला पंचायत सदस्य नोनी राम, भगवान सरन गौतम, शिवम गौतम, अंकित गौतम, मुकेश गौतम, अनिल, रामू, शिवा, प्रमोद, अरविंद, सुनील, विशाल, अरुण,रोहताश गौतम, नेपाल गौतम, लेखपाल गौतम आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद कर पुष्प अर्पित किए।


