नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व : शालिनी राजपूत

उत्तर बस्तर कांकेर 15 अप्रैल 2026/ देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे देशभर की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का समान अवसर मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्ग, समाज और जाति की महिलाओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।
श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हैं और इस अधिनियम के लागू होने से उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली नेशनल कॉलेज में न्यूक्लियर विज्ञान पर संगोष्ठी आयोजित

Wed Apr 15 , 2026
शिब्ली नेशनल कॉलेज में न्यूक्लियर विज्ञान पर संगोष्ठी आयोजित (शिब्ली नेशनल कॉलेज में “न्यूक्लियर अभिक्रियाओं एवं न्यूक्लियर रिएक्टरों का परिचय” विषय पर संगोष्ठी आयोजित) आज़मगढ़, 15 अप्रैल 2026।पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिब्ली नेशनल कॉलेज में आज भौतिकी विभाग द्वारा “न्यूक्लियर अभिक्रियाओं एवं न्यूक्लियर रिएक्टरों का परिचय” विषय […]

You May Like

Breaking News

advertisement