अमीन हत्या मामले में पुलिस रही नाकाम खुलासा न होने पर ब्राह्मणों में आक्रोश हरिबश मिश्रा

थाने से डेढ़ सौ मीटर पर सरसों के खेत में मिली थी अमीन की लाश।चार महीने बाद भी पुलिस नहीं कर पाई खुलासा दहशत में अमीन संघ

आजमगढ़।थाना कोतवाली कोलबाजबहादुर निवासी व तहसील सदर में कार्यरत अमीन सुरेश उपाध्याय की संदिग्ध मौत का मामला तीन माह बाद भी अनसुलझा है। प्रदेश सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है लेकिन अमीन हत्याकांड का मामला अनसुलझा ही रह गया।इसको लेकर परिजनों व अमीन संघ में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हरिबंश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन।ज्ञापन में बताया गया है कि सुरेश उपाध्याय 17 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और सुबह 10:22 बजे तहसील सदर में सीसीटीवी कैमरे में उनकी मौजूदगी दर्ज हुई। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। उनका मोबाइल फोन भी करीब 11 बजे से स्विच ऑफ हो गया। बाद में 20 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उनका शव सिधारी थाना क्षेत्र में एक सरसों के खेत में मिला। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन माह बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन केवल विसरा रिपोर्ट का हवाला देकर मामले को टाल रहा है। अब तक न तो घटना का खुलासा हो सका है और न ही किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो परिजन व अमीन संघ के कर्मचारी मजबूर होकर बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी द्वारा श्री शुकदेव जी महाराज कुरुक्षेत्र वालों के मुखारविंद से पांच दिवसीय महाशिव महापुराण कथा का किया गया आयोजन

Wed Apr 15 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 15 अप्रैल 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= ्

You May Like

Breaking News

advertisement