हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक हुआ समापन

हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक हुआ समापन

लगभग 100 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का चेकअप करवा कर लाभ उठाया और रोगियों को मुफ्त में दवा भी दी गई।

(पंजाब) फिरोजपुर 18 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कैंप में मधुमेह (शुगर), प्रोस्टेट, ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग, बवासीर, भगंदर आदि विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निशुल्क चेकअप किया गया तथा मरीजों को निशुल्क औषधियां भी प्रदान की गईं।

कैंप के दौरान कॉलेज के अनुभवी एवं माहिर डॉक्टरों ने रोगियों को उनकी बीमारियों के अनुसार उचित रहन-सहन, संतुलित खान-पान और आयुर्वेदिक जीवनशैली के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया, ताकि वे प्राकृतिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकें।
साथ ही, मरीजों के सभी आवश्यक टेस्ट उचित एवं रियायती दरों पर किए गए। विशेष रूप से हृदय रोगियों के लिए ECG की सुविधा भी कम शुल्क पर उपलब्ध करवाई गई। कैंप के प्रथम दिन लगभग 100 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का चेकअप करवा कर लाभ उठाया।

          इस अवसर पर चेतन शर्मा एवं सूरज मेहता को उनके सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कैंप का अंतिम दिन था और पूरे आयोजन को अत्यंत सफल एवं लाभकारी माना गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में परम विद्वान सुखदेव जी महाराज के कर कमलों द्वारा शिव स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया

Sun Apr 19 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 18 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस अवसर पर  सुनील शुक्ला , नरेश गोयल  हरीश गोयल  आदि शामिल हुए।

You May Like

advertisement