घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए:-एडीएम

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए:-एडीएम

रायबरेली:- 18 अप्रैल 2026
नाव दुर्घटनाओं के दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा घाटों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त नाविकों को निर्देश दिए गए कि नाव संचालन के समय आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित सावधानियां अनिवार्य रूप से अपनाई जाएं, जिसके अनुसार प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता एवं उसका अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए। नाव की क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नाव संचालन के समय मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य ली जाए। रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के बिना नाव संचालन न किया जाए। नशे की स्थिति में नाव संचालन पूर्णतः वर्जित है। आपातकालीन स्थिति हेतु रस्सी, टॉर्च एवं प्राथमिक उपचार किट नाव में उपलब्ध रहे। घाटों पर चेतावनी संकेत एवं सुरक्षा संबंधी निर्देश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि नाव यात्रा के दौरान स्वयं भी सतर्क रहें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

Sun Apr 19 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर रायबरेली:- 18 अप्रैल 2026उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा […]

You May Like

advertisement