
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत द्वितीय दिवस सी. पी. आर. का बहुमूल्य प्रशिक्षण तिलक इण्टर कॉलेज किला पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर द्वारा विद्यालय के छात्रों व विद्यालय के अध्यापकों को दिया। प्रमोद डागर ने बताया कि सी. पी. आर. केवल उन लोगों को ही दिया जाता है जो बेहोश हों। प्रायः यह देखने को मिलता है कि कोई स्वस्थ व्यक्ति चलते चलते, डांस करते करते, किसी कार्य को करते करते आदि के दौरान अचानक गिर जाता है तत्पश्चात उसकी मृत्यु हो जाती है ऐसे व्यक्ति को जिसकी सांस भी नहीं चल रही हो शीघ्र ही उसको सी. पी. आर. देकर बचाया जा सकता है। सी. पी. आर. प्रक्रिया द्वारा सिर्फ अल्प समय में ही शीघ्रता से ही उस व्यक्ति को बचाना सम्भव है, देर होने पर व्रेन डैड होने के पश्चात् किसी व्यक्ति को बचाना असम्भव है। प्रशिक्षण में तिलक इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीओम मिश्र डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन अनुकाम शर्मा, पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा विद्यालय के अध्यापक अजय यादव, विजय रतन सिंह व गौरव गंगवार के साथ साथ सैक्टर वार्डन अंकित शर्मा, अजीत सिंह, आकाश सक्सेना, अरुण कुमार, विकास अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व अमित आनंद आदि वार्डनों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशिक्षण के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी वार्डनों को धन्यवाद दिया।


